"वर्ष प्रतिपदा विशेषांक" - गुरु हमारे गांव - भारत का वास्तविक स्वरूप उसके गांवों में दिखाई देता है, जहां परंपरा, संस्कृति और सामूहिक जीवन की मजबूत जड़ें हैं. गांव श्रम, सहयोग, नैतिकता और संस्कारों के जीवंत विद्यालय हैं.यहीं से पीढ़ियां सीखती हैं कि प्रकृति, समाज और परंपरा के साथ संतुलन बनाए रखकर ही जीवन को अर्थपूर्ण और स्थायी बनाया जा सकता है